लापरवाही: सीएम सिटी में पांच घंटे तक इलाज के लिए तड़पती रही गर्भवती महिला,मौत
सिद्धार्थनगर से बीआरडी मेडिकल कॉलेज इलाज कराने पहुंची गर्भवती का डॉक्टरों ने 5 घंटे तक इलाज ही नहीं किया। डॉक्टर और कर्मचारी ओपीडी का पर्चा बनवाने के लिए उसे एक काउंटर से दूसरे काउंटर दौड़ाते रहे। समय से इलाज नहीं मिलने
गोरखपुर,23 जुलाई: गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। सिद्धार्थनगर से सीएम सिटी इलाज कराने आयी गर्भवती महिला ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सरकार की सभी योजनाओं,नीतियों और निर्देशों को ताख पर रख कर काम कर रहे हैं। उनके लिए किसी की पीड़ा का कोई मतलब नहीं है,शायद वह संवेदनहीन हो गए हैं या यह कह ले उन्हें सीएम योगी का भी कोई ख्याल नहीं है।

सिद्धार्थनगर से बीआरडी मेडिकल कॉलेज इलाज कराने पहुंची गर्भवती का डॉक्टरों ने 5 घंटे तक इलाज ही नहीं किया। डॉक्टर और कर्मचारी ओपीडी का पर्चा बनवाने के लिए उसे एक काउंटर से दूसरे काउंटर दौड़ाते रहे। समय से इलाज नहीं मिलने से गर्भवती की तड़प कर मौत हो गई।
इसके बाद नाराज परिवार वालों ने मेडिकल कॉलेज में जमकर हंगामा किया।पुलिस ने परिवार के लोगों को काफी समझाकर मामला शांत कराया। परिजन महिला का शव लेकर वापस गांव चले गए। सिद्धार्थनगर की रहने वाली गर्भवती चंद्रा त्रिपाठी थी। उसे पति संदीप और भाई बृहस्पति त्रिपाठी लेकर शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। पहले उन्होंने सुपर स्पेशियलिटी में ओपीडी का पर्चा कटवाया। वहां इलाज नहीं मिला। फिर मेडिसिन में इलाज कराने के लिए दोबारा पर्चा कटवाने के लिए कतार में लगे रहे। इस दौरान पुराने ओपीडी के पास गर्भवती दर्द से कराहती रही और उसकी मौत हो गयी।












Click it and Unblock the Notifications