Gorakhpur News: वोटर लिस्ट को आधार से लिंक करने में हुई लापरवाही,डीएम ने दिए यह निर्देश

गोरखपुर के जिलाधिकारी करुणेश कुमार ने जनपद के 13 बीएलओं पर कार्य में लापरवाही बरतने के लिए कार्रवाई के आदेश दिए हैं।डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर ने संबंधित विभागाध्यक्षों को बीएलओ पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इनमें स

गोरखपुर,23अगस्त: गोरखपुर के जिलाधिकारी करुणेश कुमार ने जनपद के 13 बीएलओं पर कार्य में लापरवाही बरतने के लिए कार्रवाई के आदेश दिए हैं।डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर ने संबंधित विभागाध्यक्षों को बीएलओ पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इनमें से आठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं जबकि चार शिक्षक व एक शिक्षा विभाग के लिपिक हैं।

adhar
जानकारी के मुताबिक ,एसडीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखकर राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक विश्वदीपक, वकील अहमद, महेश, मो. आसिफ अंसारी व लिपिक रूदल प्रसाद पर कार्रवाई करने को कहा है। इसी तरह, बाल विकास परियोजना अधिकारी नगर व चरगांवा को पत्र लिखकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आराधना नायक, बिन्दु देवी, शैलेंद्र देवी, इंद्रमोहिनी यादव, आशा देवी, शैला तिवारी, गंजू यादव व किरन शर्मा पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

मतदाता सूची को आधार से लिंक कराने के लिए 21 अगस्त को लगाए गए विशेष शिविर में एक दिन में ही दो लाख 11 हजार 255 मतदाताओं ने बीएलओ को फार्म छह बी के साथ अपना आधार नंबर सौंपा। निर्वाचन कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक 21 अगस्त तक पांच लाख से अधिक मतदाताओं का आधार नंबर बीएलओ को प्राप्त हो चुका है। इसमें चार लाख 23 हजार 286 ऑफलाइन जबकि एक लाख 658 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं।

मतदाता सूची के आधार प्रमाणीकरण के लिए एक अगस्त से अभियान चलाया जा रहा है। गोरखपुर जिले की मतदाता सूची में करीब 35 लाख से अधिक लोगों के नाम दर्ज हैं। एक से 20 अगस्त तक कुल दो लाख 44 हजार 96 मतदाताओं ने ऑफलाइन जबकि 68 हजार 593 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। 21 अगस्त को सभी बूथों पर विशेष शिविर लगाए गए और इसमें 32 हजार 65 लोगों ने आनलाइन व एक लाख 79 हजार 190 लोगों ने ऑफलाइन आवेदन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+