National Doctor's Day: Fatima Hospital में हुआ डॉक्टरों का सम्मान, निदेशक ने कहीं ये खास बातें

Doctor's Day Fatima Hospital Gorakhpur News Uttar Pradesh: पूरे देश में मंगलवार को डॉक्टर्स डे धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित फातिमा हॉस्पिटल पादरी बाजार में खास कार्यक्रम आयोजित किए गए। फातिमा हॉस्पिटल के निदेशक फादर संतोष सेबेस्टियन ने डॉक्टरों को सम्मानित किया और खास बातें भी कहीं।

निदेशक फादर डॉ. संतोष सेबास्टियन ने कहा कि जनता डॉक्टर को भगवान का रूप मानती है। ऐसे में इनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। मरीज चिकित्सा के लिए डॉक्टर के ऊपर पूरी तरह निर्भर रहता है। ऐसे में डॉक्टर का यह कर्तव्य होता है कि वह पूरी ही तरह मरीजों का विशेष ध्यान रखे। उनके साथ अच्छा व्यवहार रखे। हालांकि डॉक्टर के लिए सेवा सर्वोपरि है। वह मरीजों की सेवा में इस कदर लीन रहते हैं कि अपने परिवार को भी समय नहीं दे पाते। डॉक्टर का जीवन सेवा, समर्पण और करुणा का प्रतीक है।

fatima hospital

फादर सीजो ने कहा कि आज के इस खास अवसर पर हम डॉक्टरों को सम्मानित कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वास्तव में एक डॉक्टर ही मरीजों के प्राणों की रक्षा करता हैं और उन्हें जीवनदान दान देता है। हम सभी को डॉक्टरों के इस त्याग और तपस्या को समझना चाहिए। इस दौरान छात्र छात्राओं द्वारा कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+