Gorakhpur Police: DIG गोरखपुर ने ली 'रैतिक परेड' की सलामी, किया निरीक्षण, दिए खास निर्देश
DIG Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: गोरखपुर पुलिस सिस्टम को और मजबूत करने एवं सक्रियता बनाए रखने के क्रम में आए दिन खास पहल कर रही है। इसी क्रम में गोरखपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक आनंद कुलकर्णी ने शुक्रवार को गोरखपुर स्थित पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। इन दौरान उन्होंने रैतिक परेड की सलामी भी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण अय्यर भी मौजूद रहे।

पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड में रैतिक परेड की सलामी ली। इसके साथ ही परेड ग्राउण्ड, पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड व अन्य कार्यालय का निरीक्षण किया । निरीक्षण के पश्चात डीआईंजी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, पुलिस अधीक्षक उत्तरी, पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक यातायात व जनपद के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

क्या है रैतिक परेड?
रैतिक परेड का अर्थ है एक संगठित तरीके से, विशेष रूप से औपचारिक, एक मार्च, सभा या जुलूस, जो अक्सर किसी विशेष वेशभूषा में होता है।यह सैनिक दस्तों के जुलूस को भी कहा जा सकता है, लेकिन इसे गैर-सैनिक लोगों की चाल के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications