Deoria हत्याकांड के 29 दिन बाद अनमोल को मिली छुट्टी, बहन से पूछा पापा क्यों नहीं आए

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के फतेहपुर गांव में 2 अक्टूबर को हुई 6 लोगों की हत्या के दौरान मासूम अनमाले गंभीर रुप से घायल हो गया था। उसे भीड़ ने मृत समझ कर छोड़ा था। इसके बाद से अनमोल को बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उसका आईसीयू में इलाज चल रहा था। 29 दिन बाद उसे डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी।

दो अक्टूबर के बाद से ही अनमोल का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। शुरुआत के दिनों में डॉक्टर अनमोल की हालत गंभीर बता रहे थे। लेकिन डॉक्टर,नर्स के समर्पण व अच्छी देख रेख के साथ अनमोल के सुधार का कारण बनी। इस दौरान डॉक्टरों ने अनमोल को अभिभावक व परिजनों का दुलार दिया।

brd

अनमाेल को लेने उसकी बहन व बहनोई पहुंचे थे। उन्हें देखते ही वह भावुक हो गया। बहन से पूछा पापा कहा हैं। वह क्यो नहीें आए। बहन भी भावुक हो गयी लेकिन बात टाल गयी। देवरिया के रुद्रपुर के फतेहपुर गांव में 2 अक्टूबर को जमीन विवाद में 6 लोगों की हत्या कर दी गयी थी। अनमोल को भी मृत जानकर छोड़ा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+