Indian Railway: छपरा-दिल्ली स्पेशल ट्रेन त्यौहारों पर यात्रियों की राह बनाएगी आसान, यह है पूरी अपडेट

Railway Update News: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये पूजा विशेष गाड़ियों का संचलन किया जायेगा। 05315- 05316 छपरा-दिल्ली-छपरा द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 14 नवम्बर से 01 दिसम्बर, 2023 तक प्रत्येक मगंलवार एवं शुक्रवार तथा दिल्ली से 15 नवम्बर से 02 दिसम्बर, 2023 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को 06 फेरों के लिये किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।

05315 छपरा-दिल्ली द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी 14 नवम्बर से 01 दिसम्बर, 2023 तक प्रत्येक मगंलवार एवं शुक्रवार को छपरा से 11.15 बजे प्रस्थान कर बलिया से 12.28 बजे, यूसुफपुर से 13.15 बजे, गाजीपुर सिटी से 13.41 बजे, औंड़िहार से 14.40 बजे, डोभी से 15.15 बजे, केराकत से 15.25 बजे, जौनपुर से 16.40 बजे, शाहगंज से 17.15 बजे, अकबरपुर से 17.56 बजे, अयोध्या कैंट से 19.00 बजे, लखनऊ से 22.35 बजे, दूसरे दिन हरदोई से 00.58 बजे, शाहजहाँपुर से 02.55 बजे, आँवला से 04.58 बजे, चन्दौसी से 06.10 बजे, मुरादाबाद से 08.03 बजे, अमरोहा से 08.35 बजे, हापुड़ से 09.38 बजे, गाजियाबाद से 10.29 बजे तथा दिल्ली शाहदरा से 11.00 बजे छूटकर दिल्ली 11.20 बजे पहुँचेगी।

train

Indian Railway: 'मेरी सहेली टीम' और 'सीसीटीवी कैमरे' से कुछ इस तरह रेलवे यात्रियों के दे रहा सुरक्षा
वापसी यात्रा में 05316 दिल्ली-छपरा द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी 15 नवम्बर से 02 दिसम्बर, 2023 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को दिल्ली से 14.00 बजे प्रस्थान कर दिल्ली शाहदरा से 14.16 बजे, गाजियाबाद से 14.54 बजे, हापुड़ से 15.30 बजे, अमरोहा से 16.30 बजे, मुरादाबाद से 17.20 बजे, चन्दौसी से 19.00 बजे, आँवला से 19.55 बजे, शाहजहाँपुर से 23.17 बजे, दूसरे दिन हरदोई से 00.15 बजे, लखनऊ से 02.05 बजे, अयोध्या कैंट से 05.05 बजे, अकबरपुर से 06.15 बजे, शाहगंज से 07.15 बजे, जौनपुर से 08.30 बजे, केराकत से 08.59 बजे, डोभी से 09.08 बजे, औंड़िहार से 09.37 बजे, गाजीपुर सिटी से 10.33 बजे, यूसुफपुर से 10.50 बजे तथा बलिया से 11.58 बजे छूटकर छपरा 13.20 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 03, साधारण द्वितीय श्रेणी के 14 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+