दीपक हत्याकांड में आरोपी पशु तस्कर की इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों की पिटाई से हुआ था घायल
Deepak Hatyakand Gorakhpur: गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के महुआचापी गांव में सोमवार की रात पशु तस्करों द्वारा दीपक गुप्ता की हत्या कर दी जाती है। इन्हीं पशु तस्करों में एक अजहर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था और पिटाई की थी। अजहर का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। अजहर की मौत शुक्रवार को हुई।
बिहार के गोपालगंज का रहने वाला था अजहर
पशु तस्कर अजहर हुसैन उर्फ अजब हुसैन बिहार के गोपालगंज जिले के थाना गोपालपुर के रामखुर्द का रहने वाला था।

सूचना पर पहुंचे अधिकारी
शुक्रवार को जैसे ही अजहर की मौत की खबर मिली पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। एसपी नॉर्थ जीतेंद्र श्रीवास्तव, सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह, सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
यह है मामला
गोरखपुर के महुआचापी गांव में सोमवार को 12 पशु तस्कर दो गाड़ियों से पहुंचते हैं। दीपक गुप्ता की फर्नीचर की दुकान पर पहुंचते हैं।दरवाजा खुलवाते हैं और वहां मौजूद दीपक के चाचा और अन्य लोगों को पीटना शुरू कर देते हैं । विरोध करने पर पिस्टल लगा देते हैं। किसी तरह इसकी सूचना घर वालो को मिलती है। दीपक कुछ लोगों के साथ स्कूटी से अपनी दुकान के लिए रात में निकल जाता है। वहां पहुंचने पर देखता है कि पशु तस्कर परिजनों की पिटाई कर रहे होते हैं। दीपक यह देखकर गांव की तरफ वापस बढ़ता है ताकि कुछ और लोगों को बुला सके। तस्करों की नजर दीपक पर पड़ती है। वे उसका पीछा करते हैं और उसे अपने वाहन में ले लेते हैं। इसकी बाद दीपक की हत्या कर शव गांव से 4 किमी की दूरी पर फेंक देते है।












Click it and Unblock the Notifications