Gorakhpur News: DDU University परास्नातक सम सेमेस्टर की कक्षायें 10 जनवरी से
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परास्नातक प्रोग्राम की विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं को आज सुचितापूर्ण रूप से सम्पन्न करा लिया गया है। इसके साथ ही विषम सेमेस्टर की परीक्षा के कुछ परास्नातक प्रोग्राम के परिणाम भी आज घोषित कर दिए गए हैं। एमएससी, इलेक्ट्रॉनिक (प्रथम तथा तृतीय सेमेस्टर) तथा एमएससी, बायोटेक्नोलॉजी (तृतीय सेमेस्टर) के परिणाम घोषित किए गए हैं।
कुलपति प्रो पूनम टंडन ने कहा कि आज ही परास्नातक प्रोग्राम की परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई तथा आज ही कुछ प्रोग्राम के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। छात्रहित में सीबीसीएस सेमेस्टर प्रणाली के अनुरूप पठन-पाठन के साथ साथ समय से परीक्षा करवाना तथा परिणाम देने विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता है। हम छात्रहित में सीबीसीएस सेमेस्टर प्रणाली को नियमित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।विश्वविद्यालय द्वारा सुचितापूर्ण रूप से आयोजित विषम सेमेस्टर की परास्नातक परीक्षा के लिए 25,182 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।

Gorakhpur News: प्रेमी के साथ कमरे में इस हाल मे युवती को देख उड़े पिता के होश, फिर हुआ कुछ ऐसा
10 जनवरी से शुरू होंगी परास्नातक की सम सेमेस्टर की कक्षाएं
कुलपति ने कहा कि परास्नातक की सम (इवन) सेमेस्टर की कक्षाओं के संचालन भी 10 जनवरी से शुरू कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications