Gorakhpur News: प्रेमी के साथ कमरे में इस हाल मे युवती को देख उड़े पिता के होश, फिर हुआ कुछ ऐसा

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान व शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां कोतवाली इलाके की रहने वाली एक लड़की माता-पिता को खाने में नींद की गोली देने के बाद घर में अपने प्रेमी को बुला लेती थी। शुक्रवार रात पिता ने जब दोनों को कमरे में एक साथ देखा तो उनके होश उड़ गये। इसके बाद वहां आस-पास के लोग, लड़के के घर वाले व पुलिस सभी पहुंच गयी। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।

तीन माह से दे रही थी माता-पिता को नींद की गोली लड़की दसवीं की स्टृडेंट्स हैं। यह पिछले तीन माह से अपने माता-पिता को रात में खाने के साथ नींद की गोली देती थी। इसके बाद वह बिलंदपुर के रहने वाले अपने प्रेमी को बुलाती थी।

gorakhpur

पिता को हुआ शक इसी दौरान लड़की के पिता को नींद की गोली का कुुछ शक हो गया। उन्होंने रात में नीद की गोली नहीं ली और सोने का झूठा बहाना करके लेट गये।

ऐसे पकड़ा दाेनों को पिता को रात को किसी के घर में आने की आहट हुई। वह बेटी के कमरे की तरफ बढ़ने लगे। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। लड़की कमरे में प्रेमी के साथ थी। यह दृश्य देख वह आग बबूला हो गए।

युवक की करने लगे पिटाई बेटी की इस करतूत से आहत पिता उसके प्रेमी पर टूट पड़े। उसकी उन्होंने जमकर पिटाई शुुरु कर दी। शोर सुन आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गये। इसके बाद लड़के के घर वालों को भी सूचना दी गयी और वे भी पहुंच गए।

लड़की और लड़के के घर वालों में हुआ विवाद इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ता देख पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने बताया कि दोनों पक्षों को शांत कराकर घर भेज दिया गया है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+