DDU University के प्रो. रवि कांत ने विश्व स्तर पर ऐसे बढ़ाया देश का मान, हासिल की यह उपलब्धि
DDU University Professor Ravi Kant Upadhyay News Hindi Gorakhpur Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राणि विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर रविकांत उपाध्याय ने विश्व स्तर पर गोरखपुर ही नहीं बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। ए.डी. साइंटिफिक इंडेक्स 2025 में उन्होंने शानदार रैंकिंग हासिल करते हुए शोध के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह इंडेक्स वैज्ञानिक उत्पादकता, उद्धरण प्रभाव एवं एच-इंडेक्स जैसे मानकों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग प्रणाली है।
प्रोफेसर रवि कांत उपाध्याय ने बताया कि उन्हें विश्व स्तर पर 274798 और देश में 6539 वीं रैंक मिली है। विश्व में इनके शोधों पर रिसर्च करने वालो की संख्या ज्यादा है। अमेरिका, यूरोप, फ्रांस , जर्मनी सहित कई देशों में आपके शोध पत्र पढ़े गए हैं। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि विश्वविद्यालय अब एक शोध-केंद्रित, नवाचार प्रेरित संस्था के रूप में राष्ट्रीय व वैश्विक पटल पर तेजी से उभर रहा है। ए.डी. साइंटिफिक इंडेक्स 2025 के अनुसार शीर्ष तीन वैज्ञानिकों में डॉ. रवि कांत उपाध्याय (प्राणिशास्त्र) h-index 29 (पिछले 6 वर्षों में 23) हैं।

उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आपका का शोध कितना पोटेंशियल है। कितना उत्तम श्रेणी का आप शोध कार्य करते हैं और इसकी गुणवत्ता कितनी है यह बहुत महत्वपूर्ण हैं।
प्रो उपाध्याय ने बताया कि उनके शोध विश्व के 56 से अधिक देशों में पढ़े जा चुके हैं। जिसमे चीन, थाईलैंड, मलेशिया, यूएसए,यूरोप, कोरिया सहित कई देश शामिल हैं। विकसित देशों में इसे ज्यादा पढ़ा गया है।












Click it and Unblock the Notifications