DDU University: वित्त समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, कुलपति के निर्देश पर इनमें होगा सुधार

DDU University Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन की अध्यक्षता में वित्त समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान के प्रस्ताव के साथ बुनियादी ढांचा विकास, विभागीय मरम्मत एवं निर्माण कार्यों से संबंधित अनेक प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया और उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई।

विश्वविद्यालय का कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान करेगा मुर्गी पालन, मछली पालन, उद्यान, मशरूम एवं बत्तख पालन
वित्त समिति की बैठक में निदेशक, कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव प्रक्षेत्र विकास कार्य, बीजोत्पादन, पाली हाउस, नर्सरी, पौधा, मुर्गी पालन, मछली पालन, उद्यान, मशरूम एवं बत्तख पालन आदि पर विचार किया गया।

ddu university

प्रस्ताव में इन गतिविधियों से अनुमानित आय ₹12,26,600/- तथा अनुमानित व्यय ₹10,89,455/- दर्शाया गया।
इन कार्यों के सुचारू संचालन हेतु ₹10 लाख की चक्रीय निधि खाता खोले जाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया, जिसमें यह शर्त होगी कि प्रस्तावित धनराशि का 25% प्रत्येक 5 वर्ष पर विश्वविद्यालय को वापस किया जाएगा।

इंजीनियरिंग एवं तकनीकी विकास कार्य
बैठक में इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के संचालन हेतु भौतिकी विभाग के अधीन संचालित पुराने वर्कशॉप की मरम्मत हेतु कार्यदायी संस्था का नामांकन किया गया।
इसके साथ ही साइंस म्यूजियम भवन में फार्मेसी पाठ्यक्रम संचालन हेतु नव-निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई।

DDU University का छात्र देश के चार विशेष युवाओं में हुआ शामिल, राष्ट्रपति ने किया आमंत्रित, यह है वजह
पार्किंग एवं अवसंरचना सुधार
कुलपति ने बताया कि प्रशासनिक भवन के पीछे पार्किंग निर्माण एवं रिनोवेशन कार्य, दीक्षा भवन के निकट प्रस्तावित गेट के पास चहारदीवारी, पार्किंग, साइंस डेवलपमेंट कार्य एवं ग्रिल लगाने का कार्य स्वीकृत किया गया।

विभागीय मरम्मत कार्य
इसके साथ ही वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रयोगशाला में टूटे खिड़कियों को बदलने एवं अन्य मरम्मत कार्य तथा हिन्दी विभाग की छत की मरम्मत का कार्य भी स्वीकृत किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+