DDU University की कुलपति ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट, दी यह खास जानकारी

DDU University Latest News Hindi Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर प्रो. टंडन ने महामहिम को विश्वविद्यालय की हीरक जयंती (75वें स्थापना दिवस) के उपलक्ष्य में लोकार्पित विशेष स्मारक सिक्का एवं विशेष डाक टिकट भेंट किए।

vc poonam tandon

भेंटवार्ता के दौरान महामहिम ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध विकास और नवाचार योजनाओं की सराहना की तथा भावी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। कुलपति प्रो. टंडन ने विश्वविद्यालय में चल रहे सुधारात्मक प्रयासों एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन से संबंधित पहलुओं की भी जानकारी महामहिम को दी।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की हीरक जयन्ती न केवल हमारे गौरवशाली अतीत की स्मृति है, बल्कि भावी लक्ष्यों की ओर अग्रसर होने का अवसर भी है। यह विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में उत्तर भारत का एक अग्रणी केंद्र बन चुका है। हम समावेशी, गुणवत्तापूर्ण और नवाचारपरक शिक्षा की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। मेरी शुभकामनाएँ विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकगण, अधिकारीगण, कर्मचारी, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों को, जिन्होंने इस संस्था को उसकी वर्तमान ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अपना योगदान दिया है।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+