DDU University में चल रही चित्रकला कार्यशाला में बच्चों का दिखा हुनर, कुलपति ने की सराहना
DDU University Gorakhpur: राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश व ललित कला एवं संगीत विभाग, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में चल रही 20 दिवसीय ग्रीष्म कालीन 'चित्रकला कार्यशाला' का 13 को आठवां दिवस समाप्त हुआ। कार्य शाला में बाल वर्ग एवं अन्य वर्ग को मिलाकर कुल 125 से भी अधिक बच्चों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई। इस दौरान ललित कला एवं संगीत विभाग के अध्यक्ष प्रो० ऊषा सिंह ने कार्यशाला का विवरण लिया एवं बच्चों के कार्यों की सराहना की तथा कार्य शाला संयोजक डॉ० गौरी शंकर चौहान एवं सह-संयोजक डॉ० प्रदीप साहनी , डॉ० प्रदीप राजोरिया कार्यशाला के समीक्षा करते हुवे बच्चो को प्रशिक्षित किया।
सीनियर वर्ग में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में शिवम कुमार गुप्ता, निवेदिता सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, कीर्ति तथा जूनियर वर्ग (10- 17वर्ष) में आदित्य वर्मा एवं शिवांगी पाण्डेय उपस्थित रहें ।

आज की कार्य शाला में सभी प्रतिभागियों ने कैनवाश पर पेंटिंग बनाने की तकनीक सिखा जिसमे पेंटिंग का विषय लोककला को लेते हुवे मधुबनी, फड़, पट चित्र एवं यामिनी राय आदि की पेंटिंग को आधार मानकर अपनी खुद की कृति पेंटिंग के माध्यम से व्यक्त करने का प्रशिक्षण दिया गया ।












Click it and Unblock the Notifications