DDU University: विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षक
DDU University News: दीनदयाल गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपनी शोध उत्कृष्टता को एक बार फिर से सिद्ध किया है। विश्वविद्यालय ने हाल ही में प्रतिष्ठित नेचर इंडेक्स रैंकिंग में अपनी जगह बनाई है और पिछले छह महीनों में 50 से अधिक पेटेंट्स हासिल किए हैं। यह विश्वविद्यालय के अनुसंधान और नवाचार की उच्च गुणवत्ता को दर्शाता है।
इसके अलावा, अमेरिका के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा तैयार की गई विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में गो.वि.वि. के तीन प्रतिष्ठित शिक्षकों, भौतिक विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव, रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर गुरमीत सिंह और जीव विज्ञान विभाग के प्रोफेसर रवि कांत उपाध्याय, को शामिल किया गया है। यह सूची एल्सिवियर द्वारा प्रकाशित वर्ष 2025 के नवीनतम डाटाबेस पर आधारित है, जिसमें अगस्त 2024 तक के शोध-पत्रों, उद्धरणों एवं वैज्ञानिक प्रभाव के अन्य मानकों को ध्यान में रखा गया है।इस सूची में वैज्ञानिकों की रैंकिंग के लिए 6 प्रमुख इंडिकेटर (सूचकांक) उपयोग किए जाते हैं, जैसे:

कुल उद्धरण (Total Citations)
h-index
hm-index (सह-लेखकों को ध्यान में रखते हुए संशोधित h-index)
एकल लेखक (Single author), अकेले या पहले लेखक (Single/First author) के रूप में किए गए प्रकाशनों के उद्धरण
अंतिम लेखक (Last author) के रूप में किए गए प्रकाशनों के उद्धरण
कुल शोध-योगदान का प्रभाव
उपलब्धियाँ:
1. डॉ. अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव, जो भौतिकी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं विश्वविद्यालय वेबसाइट के प्रभारी हैं, ने 150 से अधिक SCI शोध-पत्रों सहित 7 अंतर्राष्ट्रीय पुस्तकों का प्रकाशन किया है। इनका h-index 27 एवं i10 index-78 है|
2. प्रो. रवि कांत उपाध्याय, जो जीव विज्ञान विभाग के अध्यक्ष हैं, ने अपने करियर में 150 से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित किए हैं। इनका h-index 28 एवं i10 index-67 है|
3. प्रो. गुरमीत सिंह, जो रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व आचार्य हैं, ने 200 से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित किए हैं और वे अब भी शोध क्षेत्र में सक्रिय हैं।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस अवसर पर तीनों शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा, "हमारे विश्वविद्यालय के शिक्षक लगातार विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। यह हमारे अनुसंधान की गुणवत्ता और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। नेचर इंडेक्स में स्थान प्राप्त करना और पिछले छह महीनों में 50 से अधिक पेटेंट हासिल करना, विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हम भविष्य में और भी कई शोधकर्ताओं को इस सूची में शामिल होते देखेंगे और विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को और भी ऊँचाइयों पर ले जाएंगे।"
विश्वविद्यालय परिवार की ओर से डॉ. अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव, प्रो. गुरमीत सिंह और प्रो. रवि कांत उपाध्याय को हार्दिक शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications