DDU University में प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ आयोजन, इतने युवाओं को मिलेगा का रोजगार

DDU University Gorakhpur Latest News Uttar Pradesh: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आज विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए मेधा संस्था के सहयोग से एक एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़ते हुए उन्हें रोजगार के ठोस अवसर प्रदान करना था। इस ड्राइव में एसबीआई कार्ड्स, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक समेत कई नामचीन कंपनियों ने प्रतिभाग किया।कुल 150 छात्रों ने इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग लिया, जिनमें से 41 छात्रों को कंपनियों द्वारा आगे की चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

ddu university

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो-वाइस चांसलर प्रो. शांतनु रस्तोगी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुसार अपने कौशल को उन्नत करना अत्यंत आवश्यक है। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस प्रकार के प्लेसमेंट ड्राइव छात्रों को व्यावसायिक दुनिया की वास्तविकताओं से परिचित कराते हैं। यह केवल एक अवसर नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, संप्रेषण क्षमता और करियर की स्पष्ट दिशा तय करने का सशक्त माध्यम है।उन्होंने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर सीखते रहने और स्वयं को उद्योग अनुकूल बनाने का संदेश भी दिया।

ddu university

पूरे कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो, गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल के निर्देशन में किया गया। प्रो. अजय कुमार शुक्ल, निदेशक, प्लेसमेंट सेल ने इस अभियान को समन्वित और व्यवस्थित रूप से संचालित किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर छात्रों की तैयारी को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई। प्रो शुक्ला ने कहा यह संपूर्ण आयोजन माननीय कुलपति प्रो. पूनम टंडन के मार्गदर्शन और आशीर्वाद में संपन्न हुआ। उन्होंने विश्वविद्यालय में उद्योगों के साथ साझेदारी और छात्रों के लिए व्यावसायिक मंच सृजन को सदैव प्रोत्साहित किया है। यह बताना उल्लेखनीय है कि प्लेसमेंट सेल के द्वारा अभी हाल ही में कई प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किए गए थे जिसमे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ था . मेधा संस्था द्वारा किया गया यह प्रयास छात्रों को उनके करियर के प्रारंभिक चरण में सही दिशा प्रदान करने की ओर एक महत्वपूर्ण पहल है। इस तरह के आयोजन विश्वविद्यालय और कॉर्पोरेट जगत के बीच सहयोग को सुदृढ़ करते हैं और छात्रों को वास्तविक कार्य संस्कृति का अनुभव प्रदान करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+