DDU University Gorakhpur: पीजी आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अगले सप्ताह खुलेगी करेक्शन विंडो

DDU University Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में पीजी प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून तक बढ़ा दी गई है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक आज आवेदन की आखिरी तारीख थी।

3 जून की शाम तक यूजी और पीजी आवेदन हेतु पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 43 हजार का आंकड़ा पार कर गई थी जबकि 27 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने अंतिम रूप से अपने फॉर्म जमा कर दिए हैं। इस बीच प्रमाण पत्रों के अभाव में आवेदन न कर सकने वाले अभ्यर्थी तिथि विस्तार के लिए लगातार अनुरोध कर रहे थे। उनकी समस्याओं के दृष्टिगत कुलपति प्रो पूनम टंडन के निर्देश पर पीजी प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि एक सप्ताह बढ़ाते हुए अब 10 जून कर दी गई है। स्नातक प्रवेश की अंतिम तिथि 7 जून निर्धारित है।

ddu university news

फॉर्म में सुधार के लिए इसी सप्ताह खुलेगी करेक्शन विंडो

जिन आवेदकों के फॉर्म में त्रुटियां हो गई हैं वे करेक्शन विंडो के जरिए आवश्यक सुधार कर सकेंगे। यह सुविधा प्रवेश पोर्टल पर जल्दी ही शुरू होगी। अभ्यर्थी अपने फॉर्म में असावधानी वश हो गई गलतियों को ठीक कर सकेंगे हालांकि कैटेगरी और प्रोग्राम जैसे कुछ क्षेत्रों में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+