DDU University की इस खास पहल से पूर्वांचल में कला और संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा
DDU University Gorakhpur Latest News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर में नवगठित सांस्कृतिक प्रकोष्ठ "तरंग" के निर्देशक, उपनिदेशक तथा सदस्यों की एक विशेष बैठक कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन जी के साथ उनके कार्यालय में हुई। बैठक में सबसे पहले तरंग की निदेशक प्रोफेसर उषा सिंह द्वारा कुलपति को पुष्पगुच्छ भेट कर सांस्कृतिक परिषद के गठन के लिए स्वागत किया गया । तत्पश्चात "तरंग" के लोगो का विमोचन किया गया ।उसके उपरांत तरंग के पांचो क्लब संगीत, ताल, साहित्य, अभिनय और चित्रकला को सुचारू रूप से संचालित करने पर विचार किया गया जिस पर तरंग के सभी सम्मानित सदस्यों द्वारा अपने-अपने सुझाव तथा विचार व्यक्त किए गए।
कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि तरंग के माध्यम से गोरखपुर विश्वविद्यालय के साथ साथ पूरे पूर्वांचल में कला एवं संस्कृति का एक नया स्वरूप तैयार करना है तरंग के जरिए हमें छात्र ,छात्राओं के अंदर छुपे प्रतिभा को समाज और देश के सामने लाना है इसके लिए तरंग के निदेशक, उपनिदेशक तथा सभी सदस्यों को सक्रिय रूप से कार्य करना होगा।

तरंग के निदेशक प्रोफेसर उषा सिंह ने कहा कि शीघ्र ही तरंग के सभी कार्यक्रमों का एक कैलेंडर तैयार किया जाएगा इसके उपरांत पांचो क्लब की गतिविधियां एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जायेगी । इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अनुभूति दुबे, "तरंग" की निदेशक प्रोफेसर ऊषा सिंह, संगीत क्लब के उपनिदेशक डॉक्टर अनुपमा कौशिक, ताल क्लब के उपनिदेशक डॉ प्रदीप राजोरिया, साहित्य क्लब के उपनिदेशक डॉ आमोद राय, अभिनय क्लब के उपनिदेशक डॉ प्रदीप कुमार साहनी और चित्रकला क्लब के उपनिदेशक डॉक्टर गौरी शंकर चौहान सहित तरंग के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।












Click it and Unblock the Notifications