‘किस्सा मौजपुर का’ नाटक का पोस्टर विमोचन: कन्या भ्रूण हत्या जैसे संवेदनशील विषय पर हास्य के माध्यम से संदेश

DDU University Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, अभियान थिएटर ग्रुप, गोरखपुर एवं राष्ट्रीय कला मंच, गोरखपुर महानगर के संयुक्त तत्वावधान में कन्या भ्रूण हत्या जैसे गंभीर विषय पर आधारित हास्य नाटक 'किस्सा मौजपुर का' का पोस्टर विमोचन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन द्वारा किया गया।

यह नाट्य प्रस्तुति विश्वविद्यालय एवं अभियान थिएटर ग्रुप गोरखपुर के मध्य हुए MOU (समझौता ज्ञापन) के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. टंडन ने कहा,

"हमारे विद्यार्थियों के अंदर असीम प्रतिभा है। यह पहला शैक्षणिक संस्थान है जहाँ इस प्रकार की रचनात्मक एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियाँ की जा रही हैं। 60 दिनों में विद्यार्थियों को थिएटर का प्रशिक्षण देना और उनके द्वारा मंचन करवाना एक अनोखी और सराहनीय पहल है। हम इस MOU के अंतर्गत भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर करते रहेंगे।"

DDU UNIVERSITY

अभियान थिएटर ग्रुप के निदेशक श्री नारायण पांडेय ने बताया कि यह नाटक 60 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को थिएटर का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, और प्रमाण-पत्र का वितरण नाटक के मंचन के पश्चात किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक श्री शुभम गोविंद राव ने कहा कि राष्ट्रीय कला मंच का उद्देश्य विद्यार्थियों की छुपी हुई प्रतिभा को मंच प्रदान कर उन्हें निखारना है। इसी उद्देश्य के साथ गोरखपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के बीच इस नाट्य मंचन का आयोजन किया जा रहा है।

पोस्टर विमोचन समारोह में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे, चीफ प्रॉक्टर प्रो. विनय कुमार सिंह, डॉ. प्रदीप साहनी, विभाग संगठन मंत्री श्री राजवर्धन, रंजीत सिंह, रमेश कुमार, प्राची त्रिपाठी, सिद्धार्थ सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+