DDU News Gorakhpur : एनसी छात्रावास को खाली करने के निर्देश पर भड़के छात्रों ने किया प्रदर्शन
दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के नाथ चंद्रावत छात्रावास में देर रात युवकों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर जमकर मारपीट हुई।प्रशासन ने देर रात ही छात्रावास में रह रहे सभी छात्रों को छात्रावास खाली करने का निर्देश
गोरखपुर,19 अगस्त:
दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के नाथ चंद्रावत छात्रावास में देर रात युवकों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर जमकर मारपीट हुई। दहशत फैलाने के लिए तीन राउंड फायरिंग भी की गई।एनसी के साथ कबीर छात्रावास के दो कमरों में आग लगा दी गई।इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के तेवर सख्त हैँ।प्रशासन ने देर रात ही छात्रावास में रह रहे सभी छात्रों को छात्रावास खाली करने का निर्देश दे दिया था।इस निर्देश के बाद छात्रों में आक्रोश है और वह प्रशासन के इस निर्णय का विरोध करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक,नाथ चंद्रावत छात्रावास में गोली चलने की घटना के बाद से विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रावास खाली करने का निर्देश दिया था।इस निर्देश के बाद से छात्र भड़क गए और शुक्रवार को प्रदर्शन शुरु कर दिया।छात्रों ने तरंग ओवर ब्रिज पर जाम लगा दिया। इससे आम लोगों का आवागमन बाधित हो गया।पुलिस प्रशासन ने किसी तरह छात्रों को समझाकर शांत कराया। वहीं कुछ छात्र विश्वविद्यालय के मेन गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। देर रात गोली चलने और आगजनी की सूचना पाते ही कैंट पुलिस के साथ एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इस मामले में वार्डेन की तहरीर पर हत्या की कोशिश, मारपीट, आगजनी की धाराओं में हिमांशु सिंह और यशपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विश्वविद्यालय मीडिया सेल से जारी बयान के मुताबिक संतकबीर छात्रावास, गौतम बुद्धा छात्रावास, विवेकानंद छात्रावास, अलकनंदा छात्रावास और रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को एक सप्ताह में अगली कक्षा के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कराने के साथ छात्रावास आवंटन के लिए आवेदन करना होगा।
Gorakhpur News : यह बिहार पुलिस है,पुलिस को ही करती है गिरफ्तार
प्रशासन ने निर्णय लिया है कि सभी विद्यार्थियों को जल्द से जल्द आईडी कार्ड जारी किया जाएगा। परिसर के अंदर सिर्फ आईडी कार्ड दिखाने पर ही विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। नाथ चंद्रावत छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को दूसरे छात्रावास में जाने को कहा गया है।70 विद्यार्थियों को पहले ही नए छात्रावास में शिफ्ट कराया गया है। बीए एलएलबी के 16 विद्यार्थियों को विवेकानंद छात्रावास और अन्य छात्रों को संत कबीर छात्रावास में रहने को कहा गया है। छात्रावास में अवैध रूप से रहने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications