शादी के खिलाफ थे घर वाले,प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देवरिया जनपद के भटनी वाराणसी रेलखंड पर बुधवार की शाम प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों मंगलवार की भोर से ही घर से गायब थे।दानों एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। परिजन शादी के खिलाफ थे

गोरखपुर,20 जुलाई: देवरिया जनपद के भटनी वाराणसी रेलखंड पर बुधवार की शाम प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों मंगलवार की भोर से ही घर से गायब थे।दानों एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। परिजन शादी के खिलाफ थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक,देवरिया कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर बछउर गांव निवासी दीपक यादव (25) गांव की ही प्रीति राजभर (22) से प्रेम करता था। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे।परिजन उनकी शादी के खिलाफ थे।मंगलवार की भोर में दोनों घर छोड़कर कहीं चले गए। बुधवार को दोनों भटनी वाराणसी रेल खंड पर गोपालपुर गांव के पास पहुंचें। जहां लार रोड की तरफ से आ रही भटनी वाराणसी पैसेंजर ट्रेन के आगे एक-दूसरे का हाथ थामने के बाद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
Indian Railway: रेलवे ने किया बड़ा बदलाव, अब ट्रेन में खाने-पीने के सामान पर नहीं देना होगा सर्विस चार्ज
घटना के बाद रेल लाइन पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।












Click it and Unblock the Notifications