निवेशकों को मिली सुरक्षा व सहयोग से देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर उत्तर प्रदेश- योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में अंकुर स्टील प्लांट का उद्घाटन किया।

cm

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर के गीडा में स्थापित उद्योग समूह मेसर्स अंकुर उद्योग लिमिटेड के अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट का उदघाटन किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट का निरीक्षण भी किया। सीएम योगी ने प्रदेश सरकार द्वारा औद्योगिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी चर्चा की। इस प्लांट से पूरे पूर्वांचल के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। इसके साथ ही इसमें प्रत्यक्ष रुप दो हजार लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह प्लांट पूर्वांचल के आद्योगिक विकास को एक नई दिशा देगा। इस क्षेत्र के तीव्र गति से हो रहे विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। आज उत्तर प्रदेश में निवेशकों ने अपनी रुचि दिखाई है। देश ही नहीं विदेश के निवेशक भी यहां आ रहे हैं। 2017 के पूर्व यह चुनौतीपूर्ण था। आज, उत्तर प्रदेश में निवेशकों व उनकी पूंजी की सुरक्षा की गारंटी है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 33.50 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव मिला है। यह दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश में निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। प्रदेश देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है।

सीएम ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व मुझे संडीला में एशिया की सबसे बड़ी पेंट फ़ैक्ट्री का शुभारंभ करने का अवसर मिला। इस प्लांट पर एक हजार करोड़ का खर्च आया है। इसी तरह कई निवेशक यहां अपना निवेश कर रहे हैं। रुस में बनने वाला राइफल, ब्रम्होस मिसाइल, एयरक्राफ्ट भी उत्तर प्रदेश में बनने जा रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। विकास का यह क्रम निरंतर जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ एनसीआर में निवेश के लिए प्रस्ताव नहीं मिले हैं बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश को दस लाख करोड़ रुपये तथा बुंदेलखंड को भी चार लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। यह सब इसलिए संभव हो रहा है कि सरकार निवेशकों को सुरक्षा दे रही है, सिंगल विंडो सिस्टम, निवेश सारथी पोर्टल से ऑनलाइन मॉनिटरिंग, और ऑनलाइन इंसेंटिव देने जैसी सहूलियत दे रही है।

सीएम योगी ने अंकुर स्टील प्लांट के प्रबंध निदेशक अशोक जालान को बधाई देते हुए कहा कि इस आधुनिक प्लांट की आधारशीला रखना सराहनीय प्रयास है। इस प्रयास से पूरे पूर्वांचल की सूरत बदलेगी। कोविड काल में भी 550 करोड़ रुपये के निवेश का रिस्क लेना बहुत बड़ी बात है। यह प्लांट प्रदूषण मुक्त है।

इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, कमलेश पासवान, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, विधायक प्रदीप शुक्ल, अंकुर उद्योग लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अशोक जालान, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास नरेंद्र भूषण, पूर्व औद्योगिक विकास आयुक्त अरविंद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+