UP: गोरखपुर में व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा, सीएम योगी ने की यह खास पहल
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खास पहल की है। सीएम ने व्यापारियों के साथ संवाद कर गोरखपुर के कालेसर व जगदीशपुर में व्यावसायिक केंद्र बनाने का निर्देश दिया। साथ ही सीएम ने शहर में वेयर हाउस के लिए भी पहल की है।
सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर में विकास की गति तीव्र होने से यहां व्यापारिक गतिविधियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में दवा व किराना मंडी के पारंपरिक स्थलों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस समस्या के समाधान के लिए शहर के पूर्व व पश्चिम प्रवेश द्वार जगदीशपुर व कालेसर में व्यावसायिक केंद्र विकसित किए जाएंगे। इसके साथ ही शहर में पहले से करोबार कर रहे व्यापारियों के लिए वेयर हाउस का निर्माण भी किया जाएगा।

Gorakhpur: प्रतिदिन दो हजार से अधिक आने वाले मरीजों को AIIMS देगा यह खास सुविधा, जानिए क्या है नई अपडेट
पूर्व मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा कि आज गोरखपुर की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। इन छह सालों में जो परिवर्तन हुआ है वह कई दशकों में नहीं होता। आज यहां की जनता को सभी सुविधाएं मिल रही है। जनपद विकास की राह पर तेजी से अग्रसर है। गोरखपुर उद्योग व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन जायसवाल ने कहा कि आज गोरखपुर के व्यापरी सुरक्षा महसूस कर रहे हैं। व्यापार की सभी जरुरते सरकार तुरंत पूरी कर रही है।
बैठक में सांसद रविकिशन शुक्ल, मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीएम कृष्णा करुणेश सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications