Gorakhpur News: 'हैप्पी न्यू ईयर महराज जी' बच्चों ने इस खास अंदाज में सीएम योगी को दी शुभकामनाएं
CM Yogi News Gorakhpur Uttar Pradesh: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर हैं। सोमवार सुबह वह हमेशा की तरह मंदिर भ्रमण पर थे। इसी बीच वह अचानक दो बच्चों के पास पहुंच गए। सीएम को देखते ही बच्चों ने उन्हें खास अंदाज में नए साल की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही सीएम योगी ने उन्हें भी दुलारा और शुभकामनाएं दी।
हैप्पी न्यू ईयर महराज जी
बच्चों ने सीएम योगी को देखते ही कहा- 'हैप्पी न्यू ईयर महराज जी'। इसके बाद वे मुस्कुराने लगे। सीएम योगी भी बच्चों को देख खुश हो गए। उनके अंदाज को देख हैरान थे।

सीएम ने बच्चों को किया दुलार
सीएम ने बच्चों को दुलार किया। उनसे पूछा कैसे हो तुम सब? सीएम का बच्चों ने जवाब दिया और कहा कि हम अच्छे हैं।
Gorakhpur News: लंबे समय से चल रहे विवाद को परिवार परामर्श केंद्र ने किया खत्म, साथ रहने को राजी हुए पति-पत्नी
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हमेशा की तरह सोमवार सुबह भी मंदिर परिसर का भ्रमण कर रहे थे। संयोग से यह नए साल का पहला दिन भी है। मंदिर परिसर का भ्रमण करते मुख्यमंत्री की नजर कड़ाके की ठंड में मंदिर में दर्शन पूजन करने आए कुछ बच्चों पर पड़ गई।












Click it and Unblock the Notifications