आयुष हेल्थ टूरिज्म से जुड़ेगी पूरी दुनिया - योगी आदित्यनाथ
बुधवार को सीएम योगी ने गोरखपुर स्थित प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय में ओपीडी सेवा का शुभारंभ किया।

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर स्थित प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय में ओपीडी सेवा का शुभारंभ किया। यह विश्वविद्यालय गोरखपुर के पिपरी,भटहट में स्थित है। इसका शिलान्यास पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अगस्त 2021 में किया था।
इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति शरीर को स्वस्थ्य रखने के साथ ही रोजगार की अपार संभावनाएं उपलब्ध कराती हैं। इससे आयुष हेल्थ टूरिज्म को बढ़वा मिलता है। विश्वविद्यालय के आस-पास के गांवों को आयुष हेल्थ टूरिज्म से जोड़ा जा सकता है। आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में अत्यधिक संभावनाएं हैं।
आयुष विश्वविद्यालय हेल्थ टूरिज्म के अवसर बढ़ने के साथ ही सर्टिफिकेट, डिप्लोमा व डिग्री के कोर्स भी कराए जाएंगे।यहां उपलब्ध संसाधन व प्राकृतिक संपदा से पूरी दुनिया जुडेगी। किसानों की खुशहाली व नौजवानों को राेजगार मिलेंगे। किसानों को औषधीय खेती से ज्यादा फायदा मिलेगा। सीएम योगी ने कहा कि विश्वविद्यालय बनने से कोई जड़ी बूटियों के संग्रह से जुड़ेगा, कोई औषधीय पौधों की खेती से जुड़ेगा। सीएम ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि विकास प्रक्रिया में आप सभी अपना सहयोग करें।
सीएम ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक है। भगवान शिव को समर्पित यह पर्व ताकत का एहसास अनिर्वचनीय है। उन्होंने जहर को भी समभाव से आत्मसात कर लिया। वह सिर्फ कल्याण ही कल्याण करते हैं। भगवान शिव के प्रति सच्ची श्रद्धा इस विश्वविद्यालय में समाहित है।
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एक जिला एक मेडिकल कॉलेज का लक्ष्य हासिल हुआ है।
पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में सिर्फ गोरखपुर का बीआरडी मेडिकल कॉलेज ही था। कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बिहार और नेपाल तक के लोग बीआरडी मेडिकल कॉलेज ही आते थे।
Recommended Video

सीएम योगी ने कहा कि मॉडर्न मेडिसिन के साथ परम्परागत आयुष पद्धतियों से सम्पूर्ण आरोग्यता प्रदान कराने की दिशा में भी तेजी से कदम बढ़ा दिया गया है। 28 अगस्त 2021 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसकी आधारशिला रखी थी। आज ओपीडी शुरू हो रही है। छह से आठ माह में यहां आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथ योग, प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति आदि से उपचार की बेहतरीन सुविधा भी उपलब्ध होने लगेगी।












Click it and Unblock the Notifications