UP: दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचे। सबसे पहले वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की। देर शाम सीएम अधिकारियों संग खिचड़ी मेले की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। सो

CM Yogi News: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचे। सबसे पहले वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की। देर शाम सीएम अधिकारियों संग खिचड़ी मेले की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। सोमवार सीए बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में रबी गोष्ठी में शामिल होंगे।

cm

मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाली खिचड़ी मेला विश्व प्रसिद्ध है। देश ही नहीं विदेशों के लोग इस मेले में शामिल होते हैं। हिंदू धर्म के मानने वालों के लिए इस पर्व का खासा महत्व है। लाखों की संख्या में भीड़ होती है। इसी मेले की तैयारी के लिए सीएम रविवार देर शाम अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। तैयारी बैठक का उद्देश्य मेले को सुव्यवस्थित तरीकें से करना है जिसमें आमजन को किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार रात गोरखनाथ मंदिर में विश्राम करेंगे। सोमवार को वह अपनी पारंपरिक दिनचर्या का पालन करते हुए जनता दरबार में फरियादियों की समस्या सुनेंगे। इसके बाद वह योगीराज गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होने वाले रबी गोष्ठी में शामिल होंगे। तत्पश्चात वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे । रबी गोष्ठी के का उद्देश्य किसानों के लिए बेहतर व्यवस्था का सृजन है जिससे उन्हें रबी फसलों की बुआई में राहत मिले एंव अधिक से अधिक पैदावार मिल सकें।

जानिए वो 5 वजहें कैसे Brand UP को Global बनाने में जुटी है Yogi सरकार
नाथ संप्रदाय के विश्व प्रसिद्ध मंदिर गोरखनाथ का खिचड़ी मेला बहुत प्राचीन है। यह त्रेतायुग से ही चला आ रहा है। देश-विदेशों से इस संप्रदाय से जुड़े लोग व हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों के लिए इस मंदिर का खासा महत्व है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+