CM Yogi के ड्रीम प्रोजेक्ट खोराबार टाउनशिप योजना को लेकर बोर्ड ने लिया यह खास निर्णय, होगा यह फायदा
Gorakhpur News: खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के लेआउट को बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही ई लाटरी होने की उम्मीद जगी है। बोर्ड की 125वीं बैठक में महायोजना 2031 से संंबंधित शासकीय समिति के निर्देशों के आधार पर तैयार आख्या को भी सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
कमिश्नर और जीडीए के अध्यक्ष अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना को लेकर पदाधिकारियों ने चर्चा की। इस दौरान बताया कि सघन आबादी वाले क्षेत्रों को योजना को अलग किए जाने के लिए चार टीमें बनाकर सर्वे किया गया था।

सर्वे टीम की रिपोर्ट के आधार पर बनी सहमति पर आबादी के मकानों को योजना से अलग किया गया है। इसके बाद ले आउट संशोधित किया गया है। उनको सुरक्षित रखने पर भी बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। इसलिए स्थानीय लोगों में कोई संशय नहीं रहेगा।
योजना में ले आउट संशोधन के बाद प्लाट की संख्या पर्याप्त हो जाएगी। इसमें कुछ प्लाट बढ़ने की उम्मीद है। इसको देखते हुए मेडिसिटी के तहत अस्पतालों के प्लाटों के आकार में भी बदलाव किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications