UP: स्कूल की खाली पड़ी जमीन को लेकर सीएम योगी ने दिए यह खास निर्देश
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबंधकीय विद्यालय की खाली पड़ी जमीन को लेकर खास निर्देश दिया है। यह निर्देश सीएम ने गोरखपुर में प्रबंधक व प्रधानाचार्यों के साथ बैठक में दी। इसके साथ ही सीएम ने स्कूलों को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए।
सीएम योगी ने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में अवाश्यक संसाधन सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने प्रबंधकीय विद्यालयों को खाली पड़ी जमीन के 25 प्रतिशत भाग का व्यावसायिक इस्तेमाल की अनुमति दी है। इससे जो भी आय अर्जित होगा उसे विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में लगाया जाएगा।

Gorakhpur: प्रतिदिन दो हजार से अधिक आने वाले मरीजों को AIIMS देगा यह खास सुविधा, जानिए क्या है नई अपडेट
सीएम ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत माध्यमिक विद्यालयों का कायाकल्प हो रहा है। सरकार का प्रयास है कि विद्यालय संसाधन से परिपूर्ण व उच्च शैक्षिक गुणवत्ता वाले हों। इस दौरान सांसद रवि किशन, मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications