CM योगी ने गोरखपुर में देखा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, खास चश्मे का किया इस्तेमाल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर तारामंडल से साल का आखिरी सूर्यग्रहण देखा। सीएम योगी ने खास चश्में का इस्तेमाल कर देखा सूर्यग्रहण देखा। बता दें, आज का सूर्यग्रहण आंशिक ग्रहण था, जो कि सबसे पहले अमृतसर में दिखाई दिया, इसके बाद ये दिल्ली समेत और शहरों में भी नजर आया। वैदिक धर्म में सूर्य ग्रहण को अच्छा नहीं माना जाता है और इसी वजह से ग्रहण के दौरान ना तो पूजा पाठ किया जाता है और ना ही शुभ काम होते हैं और इसी कारण सूर्यग्रहण के दौरान मंदिरों के पट बंद कर दिए गए थे, बहुत सारे लोगों ने ग्रहण काल के दौरान भोजन भी नहीं किया।

CM Yogi Adityanath witnesses partial solar eclipse in Gorakhpur

Recommended Video

      ग्वालियर चंबल संभाग में दिखा सूर्य ग्रहण का असर,

      मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तारामंडल स्थित वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला पहुंचकर आंशिक सूर्यग्रहण का नजारा देखा। टेलीस्कोप और विशेष चश्मे से खगोलीय घटना का अवलोकन करने के साथ ही सीएम ने वैज्ञानिकों से ग्रहण की आवृत्ति, समय और ग्रहों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों को नंगी आंखों से सूर्यग्रहण न देखने की नसीहत भी दी।

      सीएम योगी ने साइंस पार्क के लिए विस्तृत प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने के लिए डीएम को निर्देशित। नक्षत्रशाला की खाली भूमि पर इसका निर्माण किया जाएगा। सीएम ने तारों की दुनिया का शो देखने के बाद इसके ऑडिटोरियम को थ्रीडी बनाने व नक्षत्रशाला के लिए जरूरी अन्य कार्यों का भी प्रस्ताव भेजने को कहा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+