CM Yogi शहरवासियों को देंगे 206 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को शहरवासियों को करोड़ो की सौगात देंगे।जिसमें कई परियोजनाएं शामिल हैं।यह कार्यक्रम नगर निगम की ओर से आयोजित होंगे जिसमें 201 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास होगा व पांच करोड़ की परियोजनाओं का
CM Yogi Adityanath News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंगलवार को गोरखपुर आगमन होगा।इस दौरान वह शहरवासियों को 206 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का तोहफा देंगे।नगर निकाय चुनाव से पूर्व यह शहरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात होगी।यह कार्यक्रम नगर निगम की ओर से आयोजित होंगे जिसमें 201 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास होगा व पांच करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण होगा।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि शहर में 188 परियोजनाओं पर 201.47 करोड़ खर्च होंगे। वहीं 36 परियोजनाओं का लोकार्पण होना है। जिनपर करीब 5 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। सभी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों होना है। त्वरित आर्थिक विकास योजनान्तर्गत ग्रीन सिटी एवं एयरफोर्स कैम्प से होते हुये नन्दानगर में नाली निर्माण के 17 कार्य होने हैं। इनपर 56.23 करोड़ रुपये खर्च होंगे। त्वरित आर्थिक विकास योजना से 145 कार्यों पर 123.73 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी क्रम में पार्षद वरियता के कार्यों पर 8 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।उन्होंने बताया कि महानगर के प्रत्येक वार्डों में 25-25 लाइट लगायी जानी है। जिनपर दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं नगर निगम निधि से 1.86 करोड़ खर्च होंगे। एनसीएपी योजना के तहत 4 परियोजनाओं पर 9.65 करोड़ खर्च होंगे।
इस दौरान सीएम मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबी देंगे। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को ऋण देंगे। इसकी भी तैयारी तेजी से की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications