CM YOGI ने गोरखपुर व महराजगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा,कहा- बाढ़ पीड़ितों की होगी हर संभव मदद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महराजगंज व गोरखपुर जिलों के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई दौरा किया।इस दौरान सीएम बाढ़ पीड़ितों से मिले व उनका हाल जाना। उन्होंने उनके बीच राहत सामग्री वितरित की एंव हर संभव मदद क

Cm Yogi Adityanath Gorakhpur Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महराजगंज व गोरखपुर जिलों के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई दौरा किया।इस दौरान सीएम बाढ़ पीड़ितों से मिले व उनका हाल जाना। उन्होंने उनके बीच राहत सामग्री वितरित की एंव हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सीएम ने सर्वप्रथम महराजगंज का दौरा किया उसके बाद वह गोरखपुर के सहजनवां,कैम्पियरगंज सहित कई बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

Recommended Video

    UP Flood Update: बाढ़ की चपेट में 21 जिले, CM Yogi कर रहे मानिटरिंग | वनइंडिया हिंदी | *News
    cm

    सीएम योगी ने कहा कि यह पहली बार है जब अक्टूबर माह में हम सभी को असमय बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।आप सभी को इस विपरीत स्थिति में परेशान होने की जरुरत नहीं है।केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार बाढ़ पीड़ितों की सहायता में जुटी है।उन्हें हर संभव संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।उन्होंने कहा प्रशासन हर संभव मदद करने के लिए तत्पर है।जरा सा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ से किसानों को या आमजन को जो भी नुकसान पहुंचा है उसकी भरपाई सरकार की जाएगी।सर्वे के बाद जिसकों जो नुकसान हुआ है उसे सरकार पूरा करेगी। इस संकट की घड़ी में जिनके घरों में पानी घुसने के कारण खाना नहीं बन पर रहा है,वहां भोजन को पैकेट पहुंचाया जा रहा है।राशन किट की व्यवस्था भी की गयी है।

    सीएम ने कहा कि प्रशासन को खास निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक बाढ़ पीड़ित की यथा संभव मदद की जाए।नावों की संख्या बढ़ा ली जाए।पर्याप्त खाद्यान्न का वितरण किया जाए।इसके साथ ही पानी कम होते ही आमजन को संक्रामक रोगों से कोई नुकसान न हो इसका ध्यान रखा जाए।स्वच्छता,सैनेटाइजेशन का अभियान तेज कर दिया जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+