पीठाधीश्वर का आशीर्वाद लेने दिल्ली से गोरखनाथ मंदिर पहुंचा अरोड़ा परिवार, सीएम ने जुड़वा बच्चों को दी यह सीख
CM Yogi Adityanath News Gorakhpur: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दिल्ली के रहने वाले रजत अरोड़ा अपने पूरे परिवार के साथ पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद लेने गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके दो जुड़वा बच्चों पर सीएम योगी ने स्नेह लुटाया। उनसे बातचीत की और उन्हें शिक्षा भी दी।
अरोड़ा परिवार पर पड़ी जब सीएम योगी की नजर
दिल्ली से रजत अरोड़ा अपनी पत्नी मेघा और जुड़वा बच्चों बेटी आद्या व बेटा अभव के साथ गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर आए हुए थे। गुरु पूर्णिमा के दिन नाथ संप्रदाय के इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर आने की उनकी वजह भी खास थी। अरोड़ा परिवार सुबह से ही सीएम योगी से मिलने व उनके आशीर्वाद का इंतजार कर रहा था। लोगों को आशीर्वाद देने के क्रम में सीएम योगी की नजर अरोड़ा परिवार पर गयी। उन्होंने बड़े प्रेम से पूरे परिजनों से मुलाकात की और अपना आशीर्वाद दिया।

जुड़वा बच्चों पर लुटाया स्नेह
इस दौरान सीएम योगी ने उनसे आशीर्वाद लेने गए जुड़वा भाई-बहन को खूब स्नेह किया। सीएम योगी का बच्चों के प्रति यह प्रेम देखने योग्य था। पीठाधीश्वर ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों से बातचीत भी की।
भाई को दी यह शिक्षा
मुलाकात के दौरान पीठाधीश्वर योगी ने भाई अभव से प्यार से पूछा, बहन को सम्मान देते हो। उसने हां कहते हुए सिर हिलाया। इस पर सीएम ने कहा कि आज गुरु पूर्णिमा है। बहन को भी गुरु जैसा मानो और पांव छूकर आशीर्वाद लो। अभव ने ऐसा ही किया। उसने बहन आद्या के पांव छुकर हाथ माथे पर लगा लिया। बच्चों के इस स्नेह पर योगी भी मोहित हो गए ।












Click it and Unblock the Notifications