आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें अधिकारी- सीएम योगी

CM Yogi News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर हैं। दौरे के दूसरे दिन रविवार को सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को आश्वयक निर्देश दिए।

एक-एक कर सुनी फरियादियों की समस्याएं
सीएम योगी ने दूर- दूर से आए लगभग चार सौ से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनी। सीएम एक- एक कर उनके पास गए और उनकी समस्या जानी।

cm yogi

दिया आश्वासन
इस दौरान सीएम योगी ने फरियादियों की समस्याएं जानने के बाद उन्हें आश्वासन दिया कि परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपकी समस्या का समाधान होगा। आपकी सेवा सरकार की प्राथमिकता है।

अधिकारियों को दिए निर्देश
सीएम योगी ने फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों को इन समस्याओं को गंभीरता से लेेने को कहा। सीएम ने कहा कि इन समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। समस्याओं के निस्तारण में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए।

इलाज के लिए धन की हुई मांग
जनता दरबार में बहुत सारे फरियादी इस तरह के आए हुए थे कि वह इलाज कराने में आर्थिक रुप से सक्षम नहीं थे। उन्होंने सीएम योगी ने इलाज के लिए धन उपलब्ध कराने की मांग की। सीएम ने पूरा सहयोग मिलने की बात कही। साथ ही अधिकारियों को फाइल तैयार करने को कहा ।

परंपरागत दिनचर्या का किया पालन
सीएम योगी ने हर बार की तरह अपनी परंपरागत दिनचर्या का पालन किया। ब्रम्हमुहूर्त में उन्होंने सर्वप्रथम गुरुगोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात ब्रम्हलीन महंत अवैद्यनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान गायों के साथ कुछ समय व्यतीत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+