Gorakhpur News: जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुन सीएम योगी ने दिए यह खास निर्देश
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में दूर- दूर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। इसके साथ ही सीएम ने इनकी समसस्याओं के त्वरित निर्देश दिए।
सुबह से ही सात सौ से अधिक फरियादी सीएम के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सीएम जनता दरबार में पहुंचे उनके चेहरे पर मुस्कान आ गयी। सीएम ने एक- एक कर सभी की समस्याएं सुनी। इसके साथ ही सीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण होगा।

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की सेवा सर्वोपरि है। इनकी समस्याओं का त्वरित निदान करें। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करें की इन्हें स्थानीय स्तर पर ही न्याय मिले।इन्हे किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
सीएम ने कहा कि जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, उसे जल्द से जल्द बनाने का कार्य किया जाए। जिनका कार्ड नहीं बना है उनका मेडिकल कॉलेज में बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद भी जरूरत पड़े तो हायर सेंटर में इलाज के लिए इस्टीमेट बनवाकर शासन को उपलब्ध कराएं। इस्टीमेट मिलते ही इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भरपूर आर्थिक सहायता राशि जारी की जाएगी।
Gorakhpur News: फरार चल रहे माफिया विनोद उपाध्याय की अवैध संपत्ति पर चला जीडीए का बुलडोजर
जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु आर्थिक सहायता की गुहार लेकर भारी संख्या में लोग आए हुए थे। सीएम योगी ने सभी को आश्वस्त किया सभी की सहायता की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications