Gorakhpur News: फरार चल रहे माफिया विनोद उपाध्याय की अवैध संपत्ति पर चला जीडीए का बुलडोजर
Gorakhpur News: गोरखपुर प्रशासन इन दिनों अपराधियों व अपराध पर अंकुश लगाने के क्रम में लगातार कई प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में गोरखपुर के टॉप माफियाओं की सूची में शामिल विनोद उपाध्याय के गुलरिहा क्षेत्र के सलेगपुर मोगलहा में स्थित अवैध कब्जे पर जीडीए शनिवार को बुलडोजर चला दिया। माफिया की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ क्षेत्र के धर्मशाला बाजार का रहने वाला माफिया विनोद उपाध्याय ने गुलरिहा क्षेत्र के सलेगपुर मोगलहा में सात हजार वर्ग फुट जमीन पर अवैध कब्जा व निर्माण कर रखा था। जीडीए ने प्रशासन व पुलिस की सहायता से इसे ध्वस्त कर खाली करा लिया है।

विनोद उपाध्याय जिले के टॉप माफियाओं में शामिल हैं। इधर काफी समय से वह फरार चल रहा है। वर्तमान से में इस पर तीन दर्जन मुकदमें चल रहे है। इन्ही मामलों में पुलिस उसे तलाश रहा ही। इस समय विनोद उपाध्याय के ऊपर पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी रखा है। यह धर्मशाला बाजार का हिस्ट्रीशीटर है।












Click it and Unblock the Notifications