यूपी ही नहीं बिहार के लोगों को भी सीएम योगी से उम्मीद, जनता दरबार में लेकर पहुंचे फरियाद
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाई। इस दौरान सीएम ने दूर-दूर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण के लिए संबंधिकत अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
CM Yogi Adityanath Janata Darbar : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर्व के दूसरे दिन मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में दूर- दूर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सुबह से ही मंदिर परिसर में फरियादियों की भारी भीड़ रही । सीएम ने सभी की समस्याएं सुनी एंव उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। सीएम योगी दीपावली पर्व पर सोमवार को गोरखपुर पहुंचे थे। उन्होंने वनटांगियों के साथ दिवाली मनाई थी एंव करोड़ों की सौगात दी थी। जनता दरबार में मुस्लिम महिलाओं की संख्या भी अधिक रही। जमीन विवाद,पुलिस द्वारा कार्रवाई न करना,दहेज उत्पीड़न,तलाक इन मामलों की अधिकता रही ।

जनता दरबार गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजय नाथ सभागार में लगी जनता दरबार में सीएम ने सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी। सीएम एक-एक कर फरियादियों के पास गए और उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों से फरियादी यहां पहुंचे । सीएम ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशत किया।
जब बिहार की महिला ने सीएम से की फरियाद
सीएम योगी के जनता दरबार में अभी तक तो सिर्फ उत्तर प्रदेश के ही मामले आते थे। लेकिन मंगलवार को बिहार के सिवान जिले की रहने वाली महिला भी अपनी फरियाद लेकर यहां पहुंची। सीएम योगी से उसने बताया कि वह उन पर विश्वास रखती है इसलिए वहां से गोरखपुर आई है। सीएम ने महिला को बताया कि वह दूसरे प्रदेश से है इसलिए वह इसमें क्या करेंगे। फिर महिला के बार-बार आग्रह करने पर उन्होंने महिला का अप्लीकेशन अपने पास रखते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
मुस्लिम महिलाओं को सीएम ने दिया आश्वासन
जनता दरबार में मुस्लिम महिलाओं की संख्या अधिक रही। सीएम ने उनकी फरियाद सुनी। ज्यादार मामले जमीन विवाद के थे। कुछ महिलाएं का तलाक से संबंधित विवाद था।
स्थानीय स्तर पर समस्याओं का हो निस्तारण
सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया थाने व तहसील पर ही अधिकांश मामलों का निस्तारण किया जाए। फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications