UP:1500 नए जोड़ों को सीएम योगी ने दिया आशीर्वाद, बोले- दहेज कुप्रथा के खिलाफ है यह अभियान

Gorakhpur News : गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सीएम योगी ने 1500 जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इसमें 68 मुस्लिम जोड़े भी शामिल हैं।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने कि सामूहिक विवाह योजना दहेज प्रथा के खिलाफ है। समाज के सभी लोगों को आगे आकर बाल विवाह व दहेज प्रथा का विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दहेज की सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ सामूहिक विवाह योजना एक सकारात्मक अभियान है।

cm

सीएम योगी ने कहा कि इस योजना के तहत वर्ष 2017 से अब तक दो लाख से अधिक शादियां करा चुकी है। 2017 के पूर्व प्रति जोड़े विवाह पर 31 हजार रुपये खर्च किए जाते थे बाद में इसे बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया है।केन्द्र व प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में कन्या के जन्म से लेकर स्नातक की पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना चलाई जा रही है।

Gorakhpur News: जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुन सीएम योगी ने दिए यह खास निर्देश
इस विवाह समारोह में 68 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कबूल किया। निकाह कराने के लिए 5 मौलवी और विवाह कराने के लिए 15 पंडित मौजूद रहें। विवाह स्थल पर 400 से अधिक बेदी बनाई गई है। एक बेदी पर चार जोड़ों का विवाह हुआ। सभी जोड़े सुबह 8 बजे विवाह स्थल पर पहुंच गए। प्रति विवाह पर सरकार की तरफ से 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें से 35 हजार रुपये विवाह बंधन में बंधने जा रही कन्या के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। जबकि, 10 हजार रुपये उपहार और शेष राशि अन्य खर्चों के मद में है।

इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, कमलेश पासवान, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+