Christmas 2024: सीएम सिटी गोरखपुर में क्रिसमस पर्व की खास तैयारी, देखें Video

Christmas Latest News In Hindi Gorakhpur Uttar Pradesh: क्रिसमस पर्व बुधवार को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। लेकिन बात इसकी तैयारी की करें तो कई दिनों से लोग इसमें जुटे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में भी इसकी खास तैयारी देखने को मिली। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने कई जगहों पर तैयारी को लेकर लोगों से बातचीत की।

Recommended Video

    सीएम सिटी गोरखपुर में क्रिसमस पर्व की धूम

    फातिमा हॉस्पिटल में खास तैयारी

    गोरखपुर के पादरी में स्थित फातिमा हॉस्पिटल में क्रिसमस की खासी तैयारी दिख रही है। पूरे भवन को लाइटों और फूलों से सजाया गया है। जगह जगह क्रिसमस ट्री देखने को मिली। बाहर से लेकर अंदर तक हर जगह सुंदर सजावट देखने को मिल रही है। तरह तरह की आकृतिया देखने को मिल रही हैं। प्रवेश करते ही मानो उत्सव हो ऐसा लग रहा है। सभी कर्मचारियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला ।

    gorakhpur christmas

    निदेशक ने कुछ इस अंदाज में दी शुभकामनाएं

    फातिमा हॉस्पिटल के निदेशक फादर डॉक्टर संतोष सेबास्टीयन ने कहा कि मै सभी लोगों को क्रिसमस और नववर्ष की ढेरों शुभकामनाएं देता हूं। क्रिसमस पर्व समस्त मानव जाति का विरासत है। पूरे विश्व में इस पर्व को मनाया जाता है। ठीक उसी तरह हमारे प्रिय शहर गोरखपुर और पूर्वांचल में भी यह खासा उत्साह के साथ मनाया जाता है। हम सद्भावना और खुशी के साथ यह पर्व मनाते हैं। सभी जाति और धर्म के लोग इसे मनाते हैं। आपसी शांति,प्रेम और सद्भावना के जरिए हम इस पर्व को मनाते हैं। गरीबों की सेवा पहली प्राथमिकता होती है। यह पर्व आशा और खुशहाली का पर्व है। सभी के जीवन में खुशियां आएं यही कमना करता हूं।

    Gorakhpur News: DDU University और अमेरिकन यूनिवर्सिटी फॉर ग्लोबल पीस यूएसए के बीच हुआ यह समझौता,होंगे ये फायदे
    बशारतपुर की रहने वाली पुष्पा जोसेफ कहती हैं कि क्रिसमस को लेकर खासा उत्साहित हूं। कई महीनों से घर पर तैयारी चल रही है। मैने अपने हाथों से सेंटा क्लाज बनाया है। बच्चे भी काफी उत्साहित हैं। सब खुश रहे बस यही शुभकामनाएं देती हूं।
    इसी तरह लिटिल फ्लावर स्कूल धरमपुर व चरगांव, सेंट जोसेफ, पादरी बाजार, बशारतपुर, धरमपुर, असुरन सहित कई जगहों पर क्रिसमस की खासी तैयारी चल रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+