Gorakhpur News: चित्रगुप्त मंदिर सभा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का कल होगा चुनाव, ये हैं दावेदार
Chitragupt Mandir in Buxipur,Gorakhpur News Uttar Pradesh : गोरखपुर के बक्शीपुर में स्थित चित्रगुप्त मंदिर सभा के पदाधिकारियों का चुनाव 13 जुलाई, रविवार को होगा। यह चुनाव कब से कब तक होगा? कौन लोग इस बार चुनाव मैदान में हैं? इसके बारे में विस्तार से जानते है।
अध्यक्ष पद के लिए दावेदार
अनूप लाल श्रीवास्तव
राजेश चंद्रा
कोषाध्यक्ष पद के लिए
राजेश श्रीवास्तव
अतुल श्रीवास्तव

मंत्री पद के लिए
अम्बरीष श्रीवास्तव ( निर्विरोध)
संयुक्त मंत्री के लिए
कुल 9 लोग, जिसमें 5 लोग होंगे चयनित
कुल मतदाता
लगभग 6000
परिणाम रविवार को ही घोषित कर दिया जायेगा। इस चुनाव को लेकर कायस्थ समाज में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।
भारत का सबसे बड़ा चित्रगुप्त मंदिर है
गोरखपुर के बक्शीपुर में मौजूद भारत का सबसे बड़ा चित्रगुप्त मंदिर है. जहां मंदिर के अंदर भगवान चित्रगुप्त विराजमान है. वही मंदिर प्रांगण में अन्य सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं. जिसे मंदिर के कायस्थ समिति द्वारा संचालित किया जाता है.
मंदिर की स्थापना 1960 में की गई थी. लेकिन मंदिर में भगवान चित्रगुप्त 1967 में विराजमान हुए थे. 7 सालों तक भगवान की मूर्ति बनाने के लिए इधर-उधर चक्कर काटने पड़े. तब जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु अवैद्यनाथ ने खुद जयपुर जाकर मूर्ति बनवाई. फिर उन्हीं के कर कमलों द्वारा मंदिर में मूर्ति विराजमान की गई. जो अब तक यहां स्थापित है मूर्ति के साथ कोई भी छेड़छाड़ नहीं की गई ना की जाति है.












Click it and Unblock the Notifications