Chhath Puja 2022: आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं,पर्व को लेकर खासा उत्साह

गोरखपुर में छठ महापर्व का उत्साह देखने योग्य है। हर तरफ लोग छठ की खरीददारी करते नजर आ रहे हैं। गांव से लेकर शहर तक आज सभी छठ के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। लोगों में भक्ति का अनूठा उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी जगहों प

Gorakhpur News: गोरखपुर में छठ महापर्व का उत्साह देखने योग्य है। हर तरफ लोग छठ की खरीददारी करते नजर आ रहे हैं। गांव से लेकर शहर तक आज सभी छठ के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। लोगों में भक्ति का अनूठा उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी जगहों पर घाट,बाजार सजे हुए हैं। आज महिलाएं निर्जल व्रत रहेंगी एंव शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। सोमवार को उदयकालीन सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रत की पूर्णाहुति होगी।

Recommended Video

      Chhath Puja Sandhya Arghya 2022: छठ पूजा में संध्या अर्घ्य कितने बजे देना है ? | वनइंडिया हिंदी*News
      chhat

      जिले के सभी घाट सजकर तैयार हैं। नदी घाटों पर सफाई के साथ प्रकाश की उत्तम व्यवस्था की गयी है।
      राप्ती नदी, डोमिनगढ़, रामगढ़ ताल, गोरखनाथ मंदिर में भीम सरोवर, सूर्यकुंड धाम, महेसरा ताल, विष्णु मंदिर असुरन, खरैया पोखरा, शाहपुर समेत कई जगहों अस्थायी तालाब भी बनाए गए हैं। आमजन देर रात से ही छठ की तैयारी में जुटे हैं। कोसी भरने वालों ने खास तैयारी की है।

      ज्योतिषाचार्य अमित कुमार ने बताया कि रविवार को वेदी पर जाकर छठ माता की पूजा करने के पश्चात लौट आएं । फिर दोपहर बाद घाट पर वेदी के पास जाएं -पूजन सामग्री वेदी पर चढ़ाएं व दीप जलाएं
      अस्ताचलगामी सूर्य को दीप दिखाकर प्रसाद अर्पित करें, दूध व जल चढ़ाएं तथा जल में दीप प्रवाहित करें।
      सोमवार को भोर से पहले स्वजन के साथ निकल जाएं और घाट पर पहुंचकर पानी किनारे खड़ा होकर सूर्य के उदय होने के पश्चात दीप चढ़ाकर जल में प्रवाहित करें। अंजलि से जल अर्पित करें। दूध चढ़ाए और प्रसाद अर्पित करें। स्वयं भी प्रसाद अपने आंचल में लें और आंचल का प्रसाद किसी को न दें।
      प्रसाद वितरण करें, घर आकर हवन करें और काली मिर्च तथा शरबत से व्रत तोड़ें।

      Route Diversion in Gorakhpur: छठ पूजा पर बदली रहेगी यातायात व्यस्था, इन मार्गों का करें अनुसरण
      छठ पर्व पर बाजारों में रौनक है। लोगों की भारी भीड़ बाजारों में देखने को मिल रही है। महेवा मंडी सहित फुटकर बाजार में भी खरीददारी जारी है। छठ पूजा के सामान जैसे कच्ची हल्दी,अदरक,मूली,सेब,नारंगी,सिंघाडा सहित कई सामानों की खरीददारी में लोग व्यस्त रहे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+