Gorakhpur News: सीबीएसई ने विद्यार्थियों को दी यह छूट,जानिए क्या हैं इसके फायदे
सीबीएसई हाईस्कूल के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है।सीबीएसई ने छात्रों को कुछ छूट दी है।अब10वीं में बेसिक गणित पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 11वीं में गणित पढ़ने की छूट प्रदान की गई है। बोर्ड ने कोरोना के बाद पैदा हु
गोरखपुर,11अगस्त: सीबीएसई हाईस्कूल के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है।सीबीएसई ने छात्रों को कुछ छूट दी है।अब 10वीं में बेसिक गणित पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 11वीं में गणित पढ़ने की छूट प्रदान की गई है। बोर्ड ने कोरोना के बाद पैदा हुई समस्याओं को देखते हुए यह निर्णय लिया है। यह नियम केवल इसी सत्र में ही लागू होगा।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोविड के बाद से विद्यार्थियों को आई समस्या का निदान करने के लिए दसवी के छात्रों को छूट दी है।सीबीएसई ने सिर्फ इस सत्र के लिए 10वीं में बेसिक गणित लेने वाले विद्यार्थियाें को 11वीं में गणित लेने की अनुमति दे दी है। बोर्ड का निर्देश जिले के 123 सीबीएसई स्कूलों में पहुंच चुका है। इससे हजारों छात्रों को राहत मिलेगी।
सीबीएसई ने 10वीं में बेसिक गणित पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 11वीं में गणित पढ़ने की छूट प्रदान की है। लेकिन इसके लिए स्कूलों के प्राचार्यों को तय करना होगा कि विद्यार्थी सामान्य गणित पढ़ने में सक्षम होगा या नहीं। पिछले वर्ष गणित को दो भागों में बांटा था। पहला बेसिक एवं दूसरा स्टैंडर्ड गणित। जो छात्र आगे गणित पढ़ना नहीं चाहते थे, उन्होंने बेसिक गणित की पढ़ाई की। आगे भी यानी 11वीं में भी गणित की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों ने स्टैंडर्ड गणित की पढ़ाई की। बाद में बेसिक गणित पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने आगे भी गणित पढ़ने की इच्छा जताई थी। जिसे देखते हुए सीबीएसई ने उन्हें भी 11वीं में गणित पढ़ने की इजाजत दे दी है।
CBSE Compartment Exam :सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि की जारी,इन बातों का रखे ध्यान
सीबीएससी के जिला समन्वयक अजीत दीक्षित ने बताया कि सीबीएसई ने छात्रहित में यह निर्णय लिया है। बोर्ड का यह निर्णय सिर्फ इस सत्र के लिए प्रभावी रहेगा। कोरोना काल में छात्रों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा था।इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications