CBSE Compartment Exam :सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि की जारी,इन बातों का रखे ध्यान
सीबीएसई 12वी के छात्रों के लिए जरुरी खबर है। बोर्ड ने 12वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा 23 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक होगी। जिले के 123 स्कूलों में परीक्षा हो
गोरखपुर,9 अगस्त: सीबीएसई 12वी के छात्रों के लिए जरुरी खबर है। बोर्ड ने 12वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा 23 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक होगी। जिले के 123 स्कूलों में परीक्षा होगाी।परीक्षार्थियों को कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना होगा ,जिससे वह परीक्षा में शामिल हो सकें।

परीक्षा में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। बैठने की व्यवस्था का इसी गाइडलाइन से होगी। समन्वयक स्तर से इसी के तहत केंद्रों के निर्धारण की तैयारी भी की जा रही है।
इन निर्देशों का करें पालन
परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को को कुछ आवश्यक बातों का ध्यान भी रखना होगा। जिनमें कुछ प्रमुख हैं पारदर्शी बोतल में हैंड सैनिटाइजर, मास्क,डेट-शीट,प्रवेश पत्र ।इन्हें साथ अवश्य लाएं।
सीबीएसई के जिला समन्वयक अजीत दीक्षित ने बताया कि सीबीएसई ने कंपार्टमेंट परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा 23 अगस्त को होनी है। इसके लिए केंद्र निर्धारण की कवायद शुरू कर दी गई है। बोर्ड के निर्देश पर जल्द ही केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।











Click it and Unblock the Notifications