UP: गोरखपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, दो मजदूर दबे

Gorakhpur News: गोरखपुर में शनिवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से दो मजदूर मलबे में दब गए। कुछ अन्य मजदूर घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मोहद्दीपुर पावर हाउस रोड पर सीबी-सीआईडी ऑफिस के समीप सीपीआई (एम-एल) मंडल कार्यालय, भवन का पिछला हिस्सा शनिवार सुबह लगभग 10 बजे गिर गया, जिसमें 7-8 मजदूर काम कर रहे थे। बिल्डिंग गिरते ही आस- पास के लोग भाग गए। जबकि दो मजूदर दब गए। सूचना मिलते ही अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता मौके पर पहुंच गए।

gkp

घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। दो मजदूरों की हालत गंभीर है। ये दो मजदूर मुन्ना गुप्ता पुत्र भीमनाथ गुप्ता रसूलपुर, सोनबरसा एवं रफूल अली अंसारी, निवासी भगवानपुर खुर्द, सोनबरसा हैं।

अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि निर्माणधीन भवन गिरा है। घायलों का इलाज चल रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। किन कारणों से यह गिरा इसकी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+