Gorakhpur News: कुकर्म के बाद बालक की गला दबाकर की थी हत्या,गिरफ्तार
चिलुआताल क्षेत्र का रहने वाला 12 वर्षीय बालक का कुएं में शव मिला था। दो अगस्त की शाम को गांव में एक व्यक्ति के यहां ब्रह्मभोज में शामिल होने गया था। देर रात तक न लौटने पर स्वजन ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चला।
गोरखपुर,9अगस्त: चिलुआताल क्षेत्र का रहने वाला 12 वर्षीय बालक का कुएं में शव मिला था। दो अगस्त की शाम को गांव में एक व्यक्ति के यहां ब्रह्मभोज में शामिल होने गया था। देर रात तक न लौटने पर स्वजन ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।पुलिस ने मंगलवार की सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक,लड़के के पिता ने गांव के रहने वाले ट्रक चालक चंदन साहनी के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार की सुबह चिलुआताल थाना पुलिस ने आरोपित को जगलबेला रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि दुष्कर्म के बाद गला दबाकर बालक की हत्या कर शव को कुएं में फेक दिया था। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि दोपहर बाद आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
बदले हुए माहौल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर फिर से सोचने की जरूरत है। मां-बाप अपने बच्चों को और सुरक्षित रखने की आवश्यकता है। एक्सपर्ट की मानें तो मां बाप को बच्चों को बहुत देर तक बिना जानकारी के नहीं छोड़ना चाहिए। उन्हें समय-समय पर पता लगाते रहना चाहिए कि उनका बच्चा किस स्थिति में है। जरा सी सावधानी आपके बच्चों का जीवन बचा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications