करोड़ों सनातनियों का अपमान कर रही सपा - रवि किशन शुक्ला
सांसद रवि किशन ने सपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव द्वारा किए जा रहे कार्यों की निंदा की।

Gorakhpur News: गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने शनिवार को अखिलेश यादव के बयान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पलटवार का पूरा समर्थन किया है। सांसद ने सीएम योगी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में मजबूत हो रही कानून व्यवस्था की सराहना की एंव अराजकतत्वाें को कुचलने की बात भी कही।
अपराध व अपराधियों के पोषक कर रहे कानून की बात सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा आज वो भी प्रदेश सरकार पर अंगुली उठा रहे हैं जो अपराध व अपराधियों के पोषक हैंं। जन कल्याण की जगह गुण्डों का कल्याण करना जिनकी प्राथमिकता रही। आज वो लोग भी एक ऐसे मुख्यमंत्री की कार्य प्रणाली पर प्रश्न उठा रहे हैं जिसने देश ही नहीं बल्कि दुनिया में उत्तर प्रदेश को नई पहचान दी। विकास के कीर्तिमान स्थापित किए। उद्योगों का सृजन किया। गरीबों व बेरोजगारों के सहारा बने। इन लोगों को उत्तर प्रदेश का तेजी से हो रहा विकास देखा नहीं जा रहा।
करोड़ों सनातनियों का अपमान सांसद ने कहा कि सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव आज जानकारी के अभाव में करोड़ों सनातनियों का अपमान कर रहे हैं। इस पवित्र ग्रंथ की चौपाई की गलत व्याख्या कर समाज में वैमनस्यता फैला रहे है। यह निचले स्तर की राजनीति का प्रतीक है।
अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई सांसद ने कहा कि आज प्रदेश से माफियाओं ने पलायन किया है। अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। गरीबों व असहायों को प्राथमिकता दी जा रही है। अराजक तत्वों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। उन्हें पूरी तरह कुचलकर समाज में शांति व कानून व्यवस्था बनती रहेगी।
विकास के नए कीर्तिमान स्थापित सांसद ने कहा कि आज देश पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व स्तर पर जाना जा रहा है। देश की पूरे विश्व में एक अच्छी छवि बनी है। इसी तरह प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आज उत्तर प्रदेश पूरे देश के लिए मॉडल बना है।












Click it and Unblock the Notifications