कंगना रनौत के बयान पर भड़के गोरखपुर के BJP MLA, ट्वीट कर बोले- 'मूर्ख औरत'

कंगना रनौत के बयान पर भड़के गोरखपुर के BJP MLA, ट्वीट कर बोले- 'मूर्ख औरत'

गोरखपुर, मई 04: एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर सोशल मीडिया पर विवादित ट्वीट कर चर्चाओं में रहती है। हाल ही में कंगना रनौत ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर 02 मई को मतगणना के दिन विवादित ट्वीट किए थे। दरअसल, उन्होंने भाजपा का समर्थन करते हुए आने वाले दिनों में बंगाल का हाल कश्मीर की तरह होने का दावा किया। कंगना रनौत की टिप्पणी के बाद गोरखपुर से भाजपा विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने उन्हें आड़ें हाथों लेते हुए 'मूर्ख औरत' तक लिखा डाला।

Recommended Video

    Kangana Ranaut के इस बयान पर भड़के BJP MLA, कहा- मुर्ख औरत । वनइंडिया हिंदी
    BJP MLA Radha Mohan Das Aggarwal told Bollywood actress Kangana Ranaut a foolish woman

    दरअसल, 2 मई को पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कराई थी। ममता की पार्टी टीएमसी को मिली जीत के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई विवादित ट्वीट किए। कंगना रनौत ने लिखा, 'बांग्लादेशी और रोहिंग्या ममता की सबसे बड़ी ताकत हैं। जिस तरह की प्रवृत्ति दिख रही है उससे पता चलता है कि हिंदू वहां ज्यादा नहीं हैं, और आंकड़ों के अनुसार बंगाली मुसलमान पूरे भारत में सबसे गरीब और वंचित हैं। अच्छा है एक और कश्मीर बन रहा है।'

    कंगना रनौत के इस ट्वीट के बाद गोरखपुर से भाजपा विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने उन्हें आड़ें हाथों लिया। कंगना के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए भाजपा विधायक राधामोहन दास ने कहा, 'बहुत ही शर्मनाक कमेंट दिया है। इस मूर्ख औरत को, इतनी बेहूदी बातें कहने के लिए इलेक्शन कमीशन को इसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। मैं भाजपा का विधायक हूं और जानता हूं कि पीएमओ इंडिया, अमित शाह और जेपी नड्डा ने बहुत ही बड़्प्पन के साथ ममता बनर्जी को बधाई दी है।' जिसके बाद कई ट्वियर यूजर ने राधामोहन दास अग्रवाल को भी निशाना बनाया।

    भाजपा विधायक ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लगी रहती है। कंगना भाजपा की कथित समर्थक बनकर जो कुछ कह या लिख रही हैं वो पार्टी को भी कतई स्वीकार्य नहीं हो सकता। ऐसी बातें कहकर सुर्खियों में बन रहने की उनकी आदत हो गई है। यह स्वीकार नहीं किया जा सकता है कि हम हार गए हैं तो बंगाल कश्मीर में बदल गया है। कंगना कभी महाराष्ट्र को कश्मीर बताती है तो कभी बंगाल को।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+