Bijali Bill News UP: जल्द उठाएं बिजली विभाग की इस योजना का लाभ, उपभोक्ताओं को ऐसे मिल रही राहत
Bijali Bill Latest News UPPCL Gorakhpur Uttar Pradesh: बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अगर आप भी बिजली से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो आप को राहत मिल सकती है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड उपभोक्ताओं की समस्या खत्म करने के लिए समाधान योजना चला रहा है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने गोरखपुर के बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता सतीश जायसवाल से खास बातचीत की।
समाधान योजना
वर्तमान समय में बिजली विभाग द्वारा तीन दिवसीय समाधान योजना चलाई जा रही है। जिसमें उपभोक्ता अपनी विभिन्न समस्याओं जैसे बिल संशोधन, नाम संशोधन का यहां सुधार करा सकते हैं। इसके लिए अधिकारी कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कर रहें है। मोहद्दीपुर स्थित कार्यालय पर भारी संख्या में उपभोक्ता आ रहे हैं।

कल है आखिरी दिन
अधिशासी अभियंता सतीश जायसवाल ने बताया कि समाधान योजना 17 जुलाई से चल रही है। जो 19 जुलाई को खत्म होगी।
इतने उपभोक्ताओं को मिली राहत
अधिशासी अभियंता सतीश जायसवाल ने बताया कि गुरुवार को मोहद्दीपुर स्थित खंड कार्यालय पर 57 उपभोक्ता पहुंचे। जिसमें 45 उपभोक्ताओं की समस्या का त्वरित निदान किया गया। जो शेष 12 उपभोक्ता रह गए उनकी समस्या के समाधान के लिए साइट रिपोर्ट मांगी गई है। 3 दिनों में इनकी भी समस्या का समाधान हो जाएगा।

लाखों का हुआ राजस्व फायदा
अधिशासी अभियंता ने बताया कि इसके साथ ही 307 उपभोक्ताओं ने बिल भुगतान किया जिससे विभाग को 13 लाख से अधिक का राजस्व फायदा पहुंचा। 126 लोगों ने लोड बढ़वाने के लिए आवेदन किया।वहीं शुक्रवार को कुल 64 मामले सामने आए जिसमें 42 मामलों का समाधान हुआ। 152 लोगों ने लोड बढ़वाने के लिए आवेदन किया। इसके साथ ही 611 उपभोक्ताओं ने 16 लाख से अधिक का बिल जमा किया।

लोगों से अपील
अधिशासी अभियंता सतीश जायसवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कल आखिरी दिन है। उपभोक्ता अधिक से अधिक संख्या में आए और अपनी समस्याओं का समाधान करा लें।












Click it and Unblock the Notifications