Railway Update: 110 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी हाई स्पीड गुड्स कोच
रेलवे ने मंगलवार को पहली हाईस्पीड कोच को रवाना किया। इस कोच में कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं जिनसे सामानों का उतारना व रखना आसान होगा।

Gorakhpur News: पहले हाई स्पीड गुड्स कोच को रवाना कर दिया गया है। 110किमी की रफ्तार से दौड़ने वाली इस कोच को इसी माह रिटायर होने वाले कर्मचारी फरहत महमूद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गोरखपुर वर्कशाप के कंडम हो चुके कोच को एनएमजीएचएस कोच के रुप में रुपांतरित किया जा रहा है। यह रुपांतरित कोच वहन क्षमता में अधिक है एंव तेज गति से चलने वाला है।
इससे पहले बने एमएनजी यान 75 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से चलते थे। नए कोच में रिफ्लेक्टर लाइट,छत में नेचुरल पाइल लाइट लगी हुई हैं। रोशनी पर्याप्त है। वाहनों को चढ़ाने व उतारने के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए चार स्लाइडिंग डोर लगाए गए हैं। गोरखपुर वर्कशॉप को सौ एनएसजीएचएस बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
रेलवे ने कंडम हो चुके पुराने पैसेंजर कोचों को गुड्स ट्रेनों के रुप में बदलने का काम शुरु किया है। इसके लिए इन पुराने कोचों को आधुनिक रुप दिया जा रहा है। पूरे देश में दो हजार से अधिक कबाड हो चुके कोचों को फिर से चलाने की तैयारी की गयी है। इनमें 15 से 20 साल के बीच पुराने कोच शामिल हैं।कोचों की स्पीड मौजूदा समय में अधिक 75 किमी. प्रतिघंटे है। एक कोच पर लगभग 15 लाख रुपए का खर्च आ रहा है।नवनिर्मित कोच की लाइफ दस साल के लिए बढ़ जा रही है। इनकी स्पीड बढ़ाकर 110 किमी. प्रति घंटे की जा सकेगी, दूसरा कबाड़ हो रहे कोचों को कनवर्ट कर नए कोचों को 10 साल और चलाया जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications