Indian Railway: दरभंगा-आनन्द विहार अमृत भारत एक्सप्रेस का इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 15557- 15558 दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनस-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का पूर्व मध्य रेलवे के हरिनगर एवं सिकटा स्टेशनों पर प्रायोगिक ठहराव निम्नवत प्रदान किया जायेगा ।
- दरभंगा से 04 मार्च,2024 से चलने वाली 15557 दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस हरिनगर स्टेशन पर 09.41 बजे पहुंचकर 09.43 बजे छूटेगी ।
- आनन्द विहार टर्मिनस से 05 मार्च,2024 से चलने वाली 15558 आनन्द विहार टर्मिनस-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस हरिनगर स्टेशन पर 06.54 बजे पहुंचकर 06.56 बजे छूटेगी ।
- दरभंगा से 04 मार्च,2024 से चलने वाली 15557 दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस सिकटा स्टेशन पर 18.45 बजे पहुंचकर 18.47 बजे छूटेगी ।

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर फेफना-इंदारा खण्ड पर रसड़ा-रतनपुरा-इंदारा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण (विद्युतीकरण सहित) का कार्य पूर्ण हो चुका है। 04 एवं 05 मार्च, 2024 को मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्वी सर्किल इस नव दोहरीकृत (विद्युतीकरण सहित) रेल खंड का निरीक्षण करेंगे एवं स्पीड ट्रायल किया जायेगा।
रेल प्रशासन की आमजन से अनुरोध है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान इस नव दोहरीकृत (विद्युतीकरण सहित) रेलपथ पर न जाये एव न ही अपने पशुओं को जाने दें।












Click it and Unblock the Notifications