Amrit Bharat Express: इस तारीख से नियमित चलेगी बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनल, देखें पूरा शेड्यूल

Amrit Bharat Train Anand Vihar Terminal to Bapudm Motihari: बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनल-बापूधाम मोतिहारी 15567/15568 द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाई। अभी इस ट्रेन का नियमित संचलन नहीं हो रहा है। आइए जानते हैं इस ट्रेन का नियमित संचलन कब से होगा और किन स्टेशनों से होकर यह ट्रेन गुजरेगी।

29 जुलाई, 2025 से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को

इस ट्रेन का संचलन बापूधाम मोतिहारी से 29 जुलाई, 2025 से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 30 जुलाई, 2025 से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को किया जायेगा।

train

नियमित रूप से, 15567 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनल अमृत भारत द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 29 जुलाई, 2025 से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को बापूधाम मोतिहारी से 08.00 बजे प्रस्थान कर सगौली से 08.20 बजे, बेतिया से 08.40 बजे, चनपटिया से 08.55 बजे, नरकटियागंज से 09.35 बजे, हरिनगर से 09.52 बजे, बगहा से 10.22 बजे, सिसवा बाज़ार से 12.08 बजे, कप्तानगंज से 12.45 बजे, गोरखपुर से 15.00 बजे, बस्ती से 16.00 बजे, मनकापुर से 16.56 बजे, गोंडा से 17.40 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 21.10 बजे, दूसरे दिन बरेली से 01.12 बजे, मुरादाबाद से 03.05 बजे तथा गाजियाबाद से 05.20 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 06.10 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 15568 आनन्द विहार टर्मिनल-बापूधाम मोतिहारी अमृत भारत द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 जुलाई, 2025 से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 14.00 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 14.35 बजे, मुरादाबाद से 17.00 बजे, बरेली से 18.19 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 22.30 बजे, दूसरे दिन गोंडा से 00.42 बजे, मनकापुर से 01.07 बजे, बस्ती से 02.20 बजे, गोरखपुर से 04.10 बजे, कप्तानगंज से 05.00 बजे, सिसवा बाज़ार से 05.27 बजे, बगहा से 07.02 बजे, हरिनगर से 07.26 बजे, नरकटियागंज से 07.50 बजे, चनपटिया से 08.13 बजे, बेतिया से 09.15 बजे तथा सगौली से 09.42 बजे छूटकर बापूधाम मोतिहारी 10.40 बजे पहुँचेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+