Gorakhpur AIIMS: गोरखपुर एम्स की बड़ी उपलब्धि, इस तरह के मरीजों का होगा सफल ऑपरेशन

Gorakhpur AIIMS Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एम्स लगातार बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहा है। इसी क्रम में एम्स में दुर्लभ और जटिल कूल्हे की हड्डी की सर्जरी की गई है। कूल्हे की हड्डी (Acetabulum) की सर्जरी अपने आप में बेहद जटिल होती है।

एम्स से मिली जानकारी के मुताबिक, मोतीराम नामक 40 वर्षीय व्यक्ति काम के दौरान गिर गया जिससे उसके कूल्हे की हड्डी टूट गई। गंभीर अवस्था में उसे गोरखपुर एम्स लाया गया। जहाँ ट्रॉमा विशेषज्ञों की टीम ने उसका सफल ऑपरेशन किया। चार घंटे तक ऑपरेशन चला।

aiims gorakhpur

जानकारी के मुताबिक, सर्जरी के मात्र 6 से 7 घंटे बाद ही मरीज बैठने में सक्षम हो गया और दो सप्ताह के भीतर अपने पैरों पर चल सकेगा।यह फ्रैक्चर, Anterior Column with Posterior Hemitransverse (ACPHT) with Posterior Wall Fracture with Spur, अत्यंत दुर्लभ और जटिल माना जाता है, जिसे सटीक और बहुआयामी तकनीक की आवश्यकता होती है।

यह है टीम

मुख्य सर्जन: डॉ. अरुण पांडेय,
मुख्य एनेस्थेटिस्ट: डॉ. सुहास मल्ल

सीनियर रेजिडेंट: डॉ. हमजा हबीब, डॉ. अमन राय

नर्सिंग अधिकारी: अदिति, शाहरुख, प्रिया, शैलेन्द्र

सीनियर नर्सिंग ऑफिसर: सृजनी

कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने टीम को बधाई दी और इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, " यह एम्स के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई देती हूं। टीम ने समर्पित प्रयास किया है, वह अनुकरणीय है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+